आजकल कई लोग गैस की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि गैस की समस्या को खत्म करने के लिए क्या किया जा सकता है?
पेट में गैस की समस्या होने पर पाचन पर प्रभाव पड़ता है। इससे आपको रात में नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। गैस की समस्या होने पर छाछ में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।
गैस की समस्या होने पर पेट भरा-भरा सा लगता है। इसे दूर करने के लिए गुनगुने पानी में हींग और काला नमक मिलाकर पीना चाहिए।
आंवला पाचन से जुड़ी कई समस्या को दूर करने में मदद करता है। गैस की समस्या होने पर आंवले के जूस का सेवन किया जा सकता है।
खाने को पाचने के लिए जीरे का सेवन किया जाता है। इसे पानी में डालकर उबालने के बाद ठंडा करके सेवन करें। इससे गैस की समस्या दूर होगी।
पेट में गैस की समस्या होने पर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे गैस की समस्या दूर होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। मसालेदार चीजें खाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ