तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स


By Farhan Khan01, Sep 2023 03:45 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से मोटापे की समस्या होती है।

सेहत पर विशेष ध्यान

एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आधुनिक समय में लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। जंक फूड के अत्यधिक सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है।

अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये असरदार टिप्स जरूर अपनाएं।

कैलोरी पर नजर

अगर आप एक्स्ट्रा कैलोरी गेन करते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं, कैलोरी काउंट से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

फाइबर रिच फूड्स

अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, बीन्स, दालें आदि चीजें शामिल करें। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

चीनी कम खाएं

अगर आप आप केक, मिठाई, कैंडीज, पेस्ट्री आदि चीजों का सेवन कम से कम करते हैं तो इससे भी वजन कम होगा।

एक्सरसाइज करें

कई शोधों के जरिए खुलासा हुआ है कि सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

पर्याप्त नींद लें

सेहत विशेषज्ञों की मानें तो कम सोने और अत्यधिक तनाव लेने से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में रोजाना 6 से 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं।