यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे तन के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है।
इसे रोजाना करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है। इससे उम्र के असर को भी कम किया जा सकता है।
ऐसे 2 योग की बात करेंगे, जिनको करने से स्किन का ढ़ीलापन दूर होता है आप स्वस्थ रहते हैं।
इसे कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें आधा शरीर ऊपर उठकर सांप की आकृति बनाती है। इसे करने से स्किन टाइट रहती है।
इसे करने के लिए पहले जमीन पर लेटकर हथेलियों को फर्श पर कंधों की चौड़ाई से अलग रखें। इसके बाद निचले शरीर को नीचे रखते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं और ऊपर की ओर देखें।
यह आसन कंधों के सहारे किया जाता है, इसमें पूरे शरीर को कंधे पर संतुलित करने का प्रयत्न किया जाता है। ऐसा करते समय सिर नीचे की ओर और पैर ऊपर की ओर होते हैं।
इसे करने के लिए पहले पीठ के बल लेटकर पैरों और नितंबों को ऊपर की दिशा में उठाएं। पीठ को हाथों से सहारा दें।
इसे रोजाना करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और स्किन ग्लो करती है। इसके अलावा इससे स्कैल्प हेल्थ बेहतर होती है और हेयर ग्रोथ तेज होती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com