हड्डियों के दर्द को दूर करते हैं ये 3 योगासन


By Ashish Mishra29, Mar 2024 07:05 PMjagran.com

हड्डियों में दर्द

कई बार हड्डियों में दर्द होने लगता है। ऐसा अक्सर उम्र बढ़ने पर होता है। आइए जानते हैं कि हड्डियों के दर्द को दूर करने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

शरीर को हेल्दी रखना

हड्डियों को मजबूत करने के लिए योगासन करना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए और डाइट में पोषक युक्त पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

वीरभद्रासन करना

रोजाना वीरभद्रासन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इस योगासन को करने के लिए दोनों हाथों को साइड में उठाकर कंधे के बराबर ले जाना चाहिए।

वृक्षासन करना

इस योगासन करने से पीठ और पैर की मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं। नियमित रूप से योगासन करने से कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

वृक्षासन कैसे करें?

इस योगासन को करने के लिए दाहिने पैर को बाएं पैर के जांघ पर रखना चाहिए। गहरी सांस लेते हुए हथेलियों को सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में रखना चाहिए।

सेतुबंधासन योग करना

इस योग को रोजाना करने से करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसे करने से कमर में हो रही दर्द भी दूर होने लगती है। इससे पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

सेतुबंधासन कैसे करें?

इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेट कर पैर को कंधे चौड़ाई से अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लेना चाहिए। हथेलियों को खोलकर हाथ को जमीन पर रख देना चाहिए।

मांसपेशियों को मजबूत करना

अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं तो रोजाना इन योगासन को करने से मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा जोड़ों में दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्थी रखने के लिए करने वाले योगासन के बारे में जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ