बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी लेकर आता है। जिसमें डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और सर्दी-जुकाम होने का खतरा बना रहता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस मौसम में खुद को फिट रखने के लिए आप योगासन का सहारा ले सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि कौन-से योगासन आपको मानसून में हेल्दी रख सकते हैं? आइए इन योगासन के बारे में जानें।
आप रोजाना कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं। इस योगासन को करने से आपको मन और शरीर दोनों को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसके साथ ही स्ट्रेस लेवल कम होता है। लिवर और किडनी की सेहत भी अच्छी रहती है। आपको भी यह योगासन करना चाहिए।
सेतुबंधासन करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। इसके चलते सर्दी जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है।
इसके साथ ही ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होता होता है और आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।
मानसून में शोधन प्राणायाम भी कम फायदेमंद नहीं है। यह मुख्य रूप से नाड़ियों में होने वाली ब्लॉकेज खोलता है और सम्पूर्ण शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
मानसून में योगासन आपको सेहतमंद रखेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com