मुंह की बदबू से ऐसे पाएं छुटकारा


By Farhan Khan11, Aug 2024 12:15 PMjagran.com

मुंह से बदबू आना

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती हैं, उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह एक आम समस्या बनती जा रही है।

छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन उपायों की मदद से मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जीभ को रखें साफ

जीभ को ढंग से क्लीन न करने पर भी मुंह से बदबू आने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आप रोजाना जीभ साफ करने की आदत बना लें।

नारियल के तेल से कुल्ला करें

सुबह या शाम एक से दो चम्मच नारियल के तेल को मुंह में रखकर इधर-उधर घुमाएं और फिर कुल्ला कर लें।

दांतों की सड़न से निजात

नारियल के तेल से कुल्ला करने से दांतों के कोनों में फंसी गंदगी निकल जाती है। इससे दांतों की सड़न भी दूर होती है।

लौंग का उपयोग

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण लौंग भी मुंह से आ रही दुर्गन्ध का खात्मा करने में बेहद असरदार साबित हो सकती है।

लौंग चूसें

एक से दो लौंग के टुकड़ों को मुंह में रखकर चूसें, क्योंकि इससे निकलने वाला अरोमा मुंह से आ रही बदबू को दूर कर देता है।

सेब का सिरका

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालें और इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।

ये उपाय मुंह की बदबू दूर कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com