अक्सर लोग चाहते हैं कि उनके बाल लंबे हों। इसके लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि दही में क्या मिलाकर लगाने से बाल लंबे होते हैं?
इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी5 और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसके उपयोग से बालों हेल्दी रहता है।
अगर आप बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ होने लगती है और चमक बरकरार रहती है।
एक कप दही में दो चम्मच मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धों लें। ऐसा करने से बाल लंबे होने लगते हैं।
एक कप दही में पके हुए केले को मैश करके मिला लें। इस मिश्रण को बालों पर40-45 मिनट तक लगाएं रहें। इसके बाद गुनगुने पानी से बाल को धो लें।
2 चम्मच भीगे हुए मेथी दाने को पीस लें। इसके बाद इसे दही में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाने के बाद शैंपू से धो लें। इससे बालों में चमक बरकरार रहती है।
दही के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों में चमक बरकरार रहती है। इसके अलावा, बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है।
अगर आप बालों को मजबूत करना चाहते हैं, तो दही के साथ मेथी दाने का उपयोग करें। इससे बालों को मजबूती मिलती है और ग्रोथ भी होती है।
बालों को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ