दूध में हल्दी मिलाकर पीने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav12, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

दूध है बहुत फायदेमंद

दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, प्रोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं।

हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

दूध वैसे तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन इसमें हल्दी मिलाकर पीने से इसके दोगुने लाभ मिलते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सर्दी-खांसी की समस्या से भी आराम मिलता है।

थॉयराइड में लाभकारी

हल्दी वाला दूध पीने से थॉयराड की समस्या में भी राहत मिलती है। इसके लिए इस ड्रिंक में काजू मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

गले की खराश और खिचखिच

दूध में हल्दी और एक चुटकी कालीमिर्च मिलाकर सेवन करने से गले की खराश और खिचखिच से राहत मिलती है।

स्लीप क्वालिटी होती है बेहतर

दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करने से स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है। जिन लोगों को नींद की समस्या होती है, उन्हें हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।

जोड़ो का दर्द होता है कम

हल्दी में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही सूजन से भी राहत मिलती है।

स्किन को मिलता है लाभ

हल्दी वाला दूध स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से स्किन हेल्दी होती है और चेहरे पर चमक आती है।

दूध और हल्दी का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM