नाभि में तेल लगाने से क्या होता है?


By Farhan Khan10, Aug 2024 04:17 PMjagran.com

नाभि में तेल लगाने के फायदे

नाभि में तेल लगाना बहुत ही पुरानी प्रक्रिया है। तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नाभि में तेल लगाने के क्या फायदे होते हैं?

मानसिक तनाव में राहत

नाभि पर तेल का मालिश करने से रक्त परिसंचरण बढ़ता है। इसके चलते मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन के लिए आप रोजाना नाभि में तेल लगा सकते हैं। आप ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल लगाएं

ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं से बचाते हैं और सूजन कम करते हैं।

त्वचा में बनी रहती है नमी

नाभि में तेल लगाने से त्वचा में पर्याप्त नमी बनी रहती है और होंठ भी ड्राई नहीं होते। इस प्रकार आप मुलायम और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में राहत

नियमित रूप से नाभि में तेल लगाने से शरीर में ऊर्जा का संतुलित प्रवाह होता है, जिससे जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

नाभि में तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। आपको भी रोज नाभि में तेल लगाना चाहिए।

इन सभी समस्याओं को दूर करने में नाभि में तेल लगाना किसी रामबाण से कम नहीं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com