अक्सर लोगों के होंठों पर कालापन आने लगता है। ऐसे होने पर चेहरा भद्दा लगने लगता है। आइए जानते हैं कि होंठ काले क्यों होने लगते हैं?
कई लोग खानपान पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सभी चाहते हैं कि उनका होंठ गुलाबी और लाल बना रहे। वहीं, कई लोगों के होंठ काले होने लगते हैं। इससे बचने के लिए कई चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
शरीर में पानी की कमी होने पर होंठ रूखे और फटने लगते हैं। इसके अलावा, होंठों का रंग काला होने लगता है, जिसे देखने में खराब लगता है।
कई लोगों की स्मोकिंग करने की आदत होती है। इसमें पाए जाने वाले निकोटीन और अन्य रसायन होंठों को काला कर देते हैं। इसके अलावा, शरीर के कई भागों को नुकसान होता है।
अगर आप ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं, तो सूर्य की किरणों से मेलेनिन का उत्पादन ज्यादा होने लगती है। जिसकी वजह से होंठ काले होने लगते हैं।
जो लोग कैफीन और अल्कोहल का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, उनके होंठ काले होने लगते हैं। इससे बचने के लिए कैफीन युक्त चीजों को खाने से बचना चाहिए।
चुकंदर में बीटालेंस होता है, जो होंठों को लाल रंग देता है। इसके लिए चुकंदर के छोटे टुकड़ों को होंठों पर मालिश करें। इसके बाद होंठ को धो लें। ऐसा करने से होंठों गुलाब या लाल होने लगता है।
शरीर में होने वाली परेशानियों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ