ये योगासन मांसपेशियों के दर्द से दिलाएंगे राहत


By Farhan Khan06, Oct 2024 11:30 AMjagran.com

मांसपेशियों में दर्द

दिनभर कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह से मांसपेशियों में तनाव और दर्द की समस्या हो सकती है।

करें ये योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत मिल सकती है। आइए इन योगासन के बारे में जानें।

शवासन

यह आसन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को आराम से फैलाएं। अपने हाथों को अपने शरीर के किनारों पर रखें।

शवासन करने के स्टेप्स

इसके बाद अपनी आंखें बंद कर लें। इस स्थिति में कुछ गहरी सांसें लें और छोड़ें, और अपने शरीर को पूरी तरह से आराम देने दें।

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए घुटनों को फर्श पर रखें और अपने नितंबों को ऊपर उठाएं। अपने हाथों को अपनी एड़ियों को पकड़ें।

उष्ट्रासन करने के स्टेप्स

अब इसके बाद धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें। इस स्थिति में कुछ गहरी सांस लें और छोड़ें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

बालासन

अपने घुटनों को फर्श पर लाएं और अपने नितंबों को अपनी एड़ियों पर रखकर बैठें। अपने माथे को फर्श पर रखें।

बालासन करने के स्टेप्स

इसके बाद अपनी बाहों को अपने शरीर के साथ आराम से रखें। इस स्थिति में कुछ गहरी सांसें लें और छोड़ें।

ये योगासन मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com