Healthy Lungs के लिए ये योगासन किसी रामबाण से कम नहीं


By Farhan Khan17, Aug 2024 04:13 PMjagran.com

फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां होना आम बात है।

फेफड़े सेहतमंद रखने के लिए करें ये योगासन

इसके लिए कुछ योगासन और प्राणायाम का सहारा लिया जा सकता है। आइए इन योगासन के बारे में जानें। ताकि आपके फेफड़े सेहतमंद रहें।

भुजंगासन करें

भुजंगासन आपके फेफड़ों को सेहतमंद रखने में मददगार माना जाता है। इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।

भुजंगासन करने के स्टेप्स

अब हाथों को छाती के पास ले जाते हुए हथेलियों को नीचे टिका लें। गहरी सांस लेते हुए नाभि को ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें।

सेतुबंधासन करें

पीठ के बल लेट जाएं और गहरी सांस लें। अब अपने दोनों हाथों को कमर के पास जमीन पर सीधा रखें।

सेतुबंधासन करने के स्टेप्स

अपने दोनों पैरों को घुटने से मोड़कर पेट सहित पीठ को ऊपर की तरफ उठाएं। यह आपके फेफड़ों को हेल्दी रखेगा।

मत्स्यासन करें

पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को पद्मासन की मुद्रा में लेकर आएं। जांघ और घुटने फर्श पर रखते हुए सांस खींचते हुए सीने को ऊपर की तरफ उठाएं।

मत्स्यासन करने के स्टेप्स

सिर के ऊपरी हिस्से को जमीन पर ही रखें। कुछ समय तक इस स्थिति में बने रहें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में आ जाएं।

ये योगासन आपके फेफड़ों को हेल्दी रखेंगे। ऐसे में जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com