सेहतमंद रहने के लिए हमेशा हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी फूड में स्प्राउट्स भी शामिल है।
स्प्राउट्स विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर माना होता है। जो खाने में काफी टेस्टी होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि स्प्राउट्स खाने से शरीर को कौन-से अद्भुत फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
स्प्राउट्स कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त वाला फूड है। जिसका सेवन करने से धीरे-धीरे वेट लॉस होने लगता है।
फाइबर और प्रोटीन रिच स्प्राउट्स ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल को सेहतमंद रखने का काम करता है।
स्प्राउट्स में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। इसके चलते रोज इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे रतौंधी और मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।
विटामिन सी से भरपूर स्प्राउट्स हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके सेवन से बालों का गिरना कम हो जाता है।
अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आपको लिए स्प्राउट्स किसी से रामबाण से कम नहीं है।
इन सभी समस्याओं में स्प्राउट्स रोज खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com