Dark Circles से तुरंत राहत के लिए करें ये उपाय


By Farhan Khan17, Aug 2024 01:24 PMjagran.com

डार्क सर्कल की समस्या

जब दोनों आंखों की निचली पलकों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं, तो समझ लीजिए डार्क सर्कल हो रहे हैं।

एलर्जी की वजह से हो सकते हैं डार्क सर्कल

आंखों के नीचे डार्क सर्कल रोने, एलर्जी, थकान, नींद की कमी, आंखों को मलना और लंबे समय तक तेज धूप में रहने के कारण हो सकती हैं।

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आप भी डार्क सर्कल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

एलोवेरा जेल

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल से जुड़ा यह नुस्खा आपके काम आ सकता है।

हल्के हाथों से मसाज करें

एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और 5- 7 मिनट बाद फेस वॉश करें।

नींबू का रस और बादाम का तेल

नींबू का रस में थोड़ा-सा बादाम का तेल मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करने के बाद आंखों के आस पास की स्किन की मसाज करें। 5 मिनट बाद फेस वॉश करें।

रात में करें यह काम

अगर आप डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए रात के लिए कुछ नुस्खा खोज रहे हैं, तो आप ये काम कर सकते हैं।

विटामिन-ई और नारियल तेल

रात में सोने से पहले विटामिन-ई और नारियल तेल को मिक्स करें। जब अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो मसाज करें और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

डार्क सर्कल से निपटने के लिए ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com