आंखों में पानी की छींटे मारने से क्या होता है?


By Ashish Mishra17, Aug 2024 01:12 PMjagran.com

आंख पर पानी के छींटे मारना

कई लोग सुबह उठने के बाद आंखों पर छींटे मारते हैं। इससे आपको नुकसान और फायदे दोनों देखने को मिल सकते हैं।

आंखों को हेल्दी रखना

अक्सर लोग आंखों के हेल्दी रखने के लिए सुबह छींटे मारते हैं। ऐसा करना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ड्राई आंख की समस्या

सुबह उठने के बाद आंखों पर पानी से छींटे मारने से आंखों में ड्राईनेस की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, आंखों में मौजूद ल्यूब्रिकेंट खत्म होने लगता है।

धुंधला दिखाई देना

अगर आप कई बार आंखों पर छींटे मारते हैं, तो इससे आपको धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, आंखों में आलसपन भी पाने लगता है।

सिर दर्द की समस्या

सुबह उठने के बाद बार-बार छींटे मारने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं, व्यक्ति को थकान भी महसूस होने लगती है।

रेटिना पर बुरा असर

अगर आप ज्यादा समय तक आंखों में छींटे मारते हैं, तो इससे रेटिना पर बुरा असर पड़ने लगता है। इससे आंख की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।

धूप में चश्मा लगाएं

आंखों में ड्राईनेस की समस्या होने पर धूप में निकलते समय चश्मा लगाना चाहिए। इससे आंख हेल्दी रहती है और रोशनी भी बरकरार रहती है।

आंखों को गुनगुने पानी से धोएं

अगर आप अपनी आंखों को धोना चाहते हैं, तो इसके लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें। इससे आंख हेल्दी रहती है और मोतियाबिंद जैसी समस्या होने का भी खतरा कम रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ