Yoga for Children: ये योगासन रखेंगे आपके बच्चों के ब्रेन को दुरुस्‍त


By Amrendra Kumar Yadav23, Jun 2023 05:52 PMjagran.com

योग

यह सभी की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह बहुत जरूरी है।

एकाग्रता

ऐसा देखा जाता है कि स्मार्टफोन व टी.वी की लत से बच्चों की एकाग्रता कम हुई है। ऐसे में कुछ योगाभ्यास उनको एकाग्र रखने में मदद कर सकते हैं।

बटरफ्लाई

इसे तितली आसन के रूप में भी जाना जाता है। यह आसन आसानी से किया जा सकता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और एकाग्रता बढ़ती है।

चाइल्ड पोज

इसे बालासन भी कहते हैं। इस मुद्रा से शरीर को रिलैक्स मिलता है। यह दिमाग को शांत रखता है, जो एकाग्र रखने में मदद करता है।

ट्री पोज

इस आसन को करने के लिए एक पैर पर सीधे खड़े होकर दूसरे पैर को पहले पैर की जांघ पर रखना होता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है।

वॉरियर पोज

यह पोज भी बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए बेस्ट है। इसे करने के लिए दोनों पैरों को 3 फुट की दूरी पर रखें, फिर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं, हथेलियां आसमान की ओर खुली होनी चाहिए।

ईगल पोज

इस पोज को करने के लिए पहले हल्का सा झुक कर अपने दोनों पैरों और हाथों को एक-दूसरे के ऊपर लपेटकर चील की तरह आकृति बनानी होती है। यह थोड़ा कठिन हो सकता है।

आसन

ये कुछ आसन हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों से करवाकर उनकी एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं।

जुड़े रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com