यह सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
लोग अपनी पसंद और समय के हिसाब से म्यूजिक सुनते हैं। कुछ लोग शास्त्रीय संगीत तो वहीं कुछ लोग गजल आदि सुनना पसंद करते हैं।
21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हम संगीत से जुड़े कुछ फायदे आपको बताएंगे।
व्यस्त दिनचर्या और दिनभर की भागदौड़ से तनाव होता है। संगीत तनाव को कम करता है।
वर्कआउट करते समय अक्सर लोग म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। म्यूजिक सुनने से वर्कआउट इंटेंसिटी बढ़ती है।
म्यूजिक अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाता है। रात को अगर नींद नहीं आ रही है, तो धीमी आवाज में संगीत सुनने से लाभ मिलेगा।
म्यूजिक सुनने से हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे हम अच्छा और खुश महसूस करते हैं।
यह व्यक्ति को एकाग्र होकर काम करने में मदद करता है, जिससे कार्य कुशलता आती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें jagran.com