सुबह उठने के कई घंटे बाद हमारा पाचन तंत्र काम करना शुरू करता है। सुबह इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
सुबह-सुबह हेल्दी फूड खाना चाहिए,क्योंकि जो कुछ भी आप सुबह खाते हैं उसका असर दिनभर रहता है।
अमूमन लोग दिन की शुरुआत कॉफी या चाय के साथ करते हैं, लेकिन खाली पेट कैफीन युक्त पेय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन खाली पेट खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें भारी मात्रा में फ्रक्टोज और फाइबर पाया जाता है।
सलाद और कच्ची सब्जियों में मोटे फाइबर होते हैं, जो आसानी से नहीं पचते हैं। इनको खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
सुबह-सुबह ठंडे पदार्थ पीने से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को धीमा कर देते हैं, जो पेट की समस्याओं को जन्म देते हैं।
सुबह-सुबह तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें तीखे मसाले और तेल होता है। इनको खाने से पेट में जलन और ऐंठन होती है।
मीठे पदार्थों में फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो अग्न्याशय पर अधिक दबाव डालते हैं। मीठे पदार्थों के सेवन से लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com