आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के चलते न सिर्फ तेजी से बाल झड़ने लगे हैं, बल्कि बाल सफेद कम उम्र में सफेद भी होने भी लगे हैं।
ऐसे में बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है और इसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय भी आजमाते हैं।
क्या आप जानते हैं योगासन करना बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों को सही पोषण मिलता है।
आज हम आपको बताएंगे कि कौन से योगासन करने से 50 की उम्र तक बाल सफेद नहीं होंगे और बाल झड़ना भी काफी हद तक रुक जाएगा।
जो लोग झड़ते बालों से परेशान है या जिनके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, वह शीर्षासन करें। इन लोगों के योगासन एक बेस्ट विकल्प हो सकता है।
इसे करने के लिए सबसे पहले नीचे झुकें और अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाएं और सिर को नीचे रखें।
अब शरीर का संतुलन बनाए रखते हुए पैरों को ऊपर की ओर ले जाएं और सिर के बल एकदम सीधे हो जाएं।
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए रोजाना उत्तानासन करें। इसे करने से सिर की ओर सर्कुलेशन होता है, जिससे बाल हेल्दी रहते हैं।
सीधे खड़े हो जाएं और लंबी सांस लें। अब लंबी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ें। इसके बाद हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। हाथों को जमीन की ओर ले जाते हुए पैरों के पंजों को छूने की कोशिश करें।
इन 2 योगासन को करने से बाल लंबे समय तक सफेद नहीं होते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com