मकोय हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इसके सेवन से क्या होता है?
इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह शरीर को कई समस्याओं और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
मकोय में विटामिन-सी, विटामिन-ए और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से मोतियाबिंद जैसी समस्या भी दूर होने लगती है।
अगर आपको बुखार हो गया है, तो मकोय का सेवन करना चाहिए। आप बाजारों में मिलने वाले चूर्ण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप पीलिया की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मकोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसे पीने से कफ की समस्या भी दूर होती है।
मकोय में हैपॉलीफेनोल्स और कैरोटीनॉयड जैसे फाइटो केमिकल्स होते हैं। मकोय खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।
मकोय खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। यह शरीर में होने वाले इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
मकोय खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और भूख न लगाने की समस्या भी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, गैस और अपच जैसी परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ