दिल की ब्लॉक नसों को खोलने के लिए करें ये योगासन


By Farhan Khan28, Jul 2025 04:16 PMjagran.com

दिल से जुड़ी बीमारियां होना

शरीर की सेहत के लिए दिल का निरोग रहना बेहद आवश्यक है, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते दिल से जुड़ी बीमारियां होना बेहद आम है।

हार्ट ब्लॉकेज की समस्या

दिल से जुड़ी इन बीमारियों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या भी शामिल है। यह समस्या उस समय तय होती है, जब हार्ट की नसों में फैट और कोलेस्ट्रॉल जम जाते हैं।

दिल की नसों को खोलने वाले योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपके दिल की नसों को खोल सकते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सकें।

सूर्य नमस्कार करें

अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपके दिल की सेहत अच्छी रहेगी, बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार करने का तरीका

सूर्य नमस्कार करने के लिए सुबह में उठने बाद हल्के कपड़े पहनें और सूर्य की तरफ मुंह करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथ नमस्कार की मुद्रा में जोड़कर आंखें बंद कर लें।

सूर्य नमस्कार में अंगुली को ठोढ़ी से स्पर्श कराएं

आंखें बंद करने के बाद अपने हाथों का सीने पर दबाव बनाते हुए हाथ की बीच वाली अंगुली को ठोढ़ी से स्पर्श कराएं और कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें।

गोमुखासन करें

गोमुखासन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने से आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहेगा। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

गोमुखासन करने का तरीका

सुखासन मुद्रा में बैठ जाएं। अपने दाएं पैर को बाएं और बाएं पैर को दाएं जांघ पर रखें। अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर से पीठ की तरफ ले जाएं।

गोमुखासन में धीरे-धीरे सांस छोड़ें

बाएं हाथ की मदद से दाहिने हाथ को पकड़ने की या मिलाने की कोशिश करें। इस मुद्रा में रहकर धीरे-धीरे सांस लें और सांस छोड़ें।