नई-नवेली दुल्हन पहनें Manish Malhotra के ट्रेंडी आउटफिट डिजाइन


By Akshara Verma29, Jul 2025 08:00 AMjagran.com

Manish के ट्रेंडी आउटफिट डिजाइन

Manish Malhotra अपने यूनिक और स्टनिंग डिजाइन को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आए हैं डिजाइनर के लेटेस्ट डिजाइन, जिन्हें नई नवेली दुल्हन ससुराल में पहन सकती हैं।

ब्लैक साड़ी

दुल्हन स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह महफिल में आपको रॉयल लुक देगी।

हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा

एक्ट्रेस ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का यह स्टनिंग लहंगा खुले बालों के साथ स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। नई नवेली दुल्हन इसे बोल्ड मेकअप के साथ पहनें।

गोल्डन बॉर्डर साड़ी

काजोल देवगन इस साड़ी में बेहद कमाल की लग रही हैं। आप इसे कर्ली हेयर स्टाइल के साथ ससुराल में पहन सकती हैं।

हैवी लहंगा

डबल शेड का यह लहंगा एक्ट्रेस पर काफी खूबसूरत लग रहा है। घर की शादी में नई नवेली दुल्हन इस लहंगे को पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।

कोर्सेट ब्लाउज साड़ी

महफिल में स्पॉट लाइट बनने के लिए आप एक्ट्रेस की इस साड़ी को स्टाइल करें। साथ ही, इसका ब्लाउज लुक में चार चांद लगा रहा है। आप इसे मेसी बन के साथ स्टाइल करें।

ब्राउन साड़ी

नई नवेली दुल्हन के लिए मनीष मल्होत्रा की यह साड़ी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे डार्क बोल्ड मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

मनीष मल्होत्रा के ये ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन नई नवेली दुल्हन एक बार जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@manishmalhotra05)