कुछ लोग नाखून से जुड़ी बीमारियों को मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं। इन समस्याओं में नाखूनों में सफेद धब्बे भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं, तो वह किन बीमारियों की ओर इशारा करते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जिन लोगों के नाखूनों पर सफेद निशान बने होते हैं, तो यह चोट लगने की ओर इशारा करता है। आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। एक बार डॉक्टर से संपर्क करें।
जब आपके लिवर में कुछ गड़बड़ी होने लगती है, तो ऐसे में आपके नाखूनों पर सफेद निशान होने लगते हैं। अगर आप इस संकेत को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो इससे समस्या और गंभीर हो सकती है।
क्रोनिक किडनी डिजीज में धीरे-धीरे व्यक्ति के नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ने लगते हैं। क्रॉनिक किडनी डिजीज को गुर्दे का खराब हो जाना भी कहते हैं।
डायबिटीज बीमारी एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। नाखून पर सफेद धब्बे होना डायबिटीज बीमारी की ओर इशारा करता है।
शरीर में आयरन की कमी होने से आपको न सिर्फ एनीमिया हो सकता है, बल्कि आपके नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। उन लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में आपको इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने वाले फूड्स का सेवन करें।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com