आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं लेकिन फिर भी लोग इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में चूक जाते हैं।
आजकल ये ज्यादा देखा जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल हो सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से बैठकर कर सकते हैं और आंखों की रोशनी को दुरुस्त रख सकते हैं।
त्राटक योगासन करने के लिए आपको किसी भी तरह के सामान को लेकर उस पर फोकस करना है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
भस्त्रिका योगासन को करने के लिए गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर बैठें। फिर शरीर को बिना हिलाए गहरी सांस लें और तेजी से दोनों नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें।
आंखों को घुमाने से आंखों के मूवमेंट में सुधार होता है और रोशनी के बढ़ाने की भी संभावनाएं होती हैं।
अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें। हथेलियों की गर्माहट से आंखों की सिकाई होती है।
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए ये एक्सरसाइज सबसे आसान है। आप इस एक्सरसाइज को कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं।