शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन-ए की कमी होने पर क्या होता है?
अक्सर लोग खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर कई परेशानियां होने लगती हैं। इस दौरान दिखने वाले लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
शरीर में विटामिन-ए की कमी होने पर रतौंधी की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, आंख की रोशनी पर भी असर पड़ता है।
विटामिन ए की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से गले और छाती में इंफेक्शन की समस्या होने लगती है।
शरीर में विटामिन-ए की कमी होने पर हड्डियों का विकास रुकने लगता है, जिससे बच्चों के शरीर में बाधा उत्पन्न होने लगती है।
विटामिन-ए की कमी होने पर आंखों में सूखापन आने लगता है। इसके अलावा, स्किन में खुजली की समस्या होने लगती है।
शरीर में विटामिन-ए की कमी को पूरा करने के लिए गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां, पीले और नारंगी फल, गाजर और पीली सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ