ज्यादा चिया सीड्स खाने से होंगे ये नुकसान


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2024 09:30 AMjagran.com

चिया सीड्स हैं स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

चिया सीड्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

कर सकती है नुकसान

वैसे तो ये बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

डायबिटीज की समस्या

डायबिटीज की समस्या में चिया सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में इन बीजों का सेवन करने से शुगर लेवल में बदलाव आ सकता है।

पाचन होगा खराब

चिया सीड्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से पाचन खराब हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इस वजह से लूज मोशन, गैस आदि समस्याएं हो सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर में न खाएं चिया सीड्स

अगर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो इस समस्या में चिया सीड्स का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

चिया सीड्स का पानी पिएं

चिया सीड्स का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसे रात भर पानी में भिगो दें और सुबह उठकर इसका पानी पिएं।

सलाद में कर सकते हैं सेवन

चिया सीड्स का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसके अलावा हलवे में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

चिया सीड्स का सेवन अधिक मात्रा में करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com