आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपके फेफड़े लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे। आइए इन योगासन के बारे में जानें।
अनुलोम-विलोम करने से न सिर्फ फेफड़े सेहतमंद रहेंगे बल्कि आपका स्ट्रेस भी कम होगा। आप इसे इस तरह से कर सकते हैं।
इसके लिए दाएं नासिका से सांस लें और बाएं नासिका से छोड़ें। ऐसा आपको बार बार-करना है।
भस्त्रिका प्राणायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और फेफड़े भी सेहतमंद रहते हैं। आप इसे इस तरह से कर सकते हैं।
इसे करने के लिए तेजी से और गहरी सांस लें और छोड़ें। इस प्रक्रिया को आपको बार-बार दोहराना है।
इस प्राणायाम को करने के लिए पेट को अंदर की ओर खींचते हुए तेजी से सांस छोड़ें। ऐसा आपको बार बार-करना है।
कपालभाति प्राणायाम करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। पाचन तंत्र बेहतर होता है और तनाव भी कम होता है।
इसे कोबरा पोज भी कहते हैं। यह आसन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखकर शरीर को ऊपर उठाएं।
ये योगासन करने से आपके फेफड़े लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com