लिवर को दुरुस्‍त रखने के लिए करें ये योगासन


By Amrendra Kumar Yadav05, Aug 2023 07:00 AMjagran.com

लिवर

यह हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। इसलिए इसकी देखभाल बहुत जरूरी है। लिवर में दिक्कत आने से हमें कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

योग

योग करने से हर चीज दुरूस्त रहती है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है। इसमें कुछ ऐसे योगासन बताए गए हैं, जो लिवर के लिवर के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

बालासन

इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें और सिर जमीन पर छुआएं। अब दोनों हाथों को आगे बढ़ाएं और हथेली नीचे रखें।

धनुरासन

लिवर की सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद योगा है। इसे करने से पेट पर खिंचाव पड़ता है और टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।

भुजंगासन

इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और मजबूती से हाथों को जमीन पर रखें। गहरी सांस लें और शरीर को ऊंचा उठाएं।

फिर ये करें

पीठ को पीछे की ओर धकेलें औैर शरीर को उठने दें, सीने को ऊपर करें औैर सिर को पीछे की ओर ले जाएं।

अर्ध मत्स्येंद्रासन

इसे करने के लिए दाहिने घुटने को मोड़कर बाएं घुटने के बाहर रखें और बाईं हथेली को दाहिने घुटने के चारों ओर लपेटें और दाहिन हाथ को पीछे जमीन की ओर रखें।

लिवर सही रहता है

रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखते हुए सांस लें और धीरे से दाहिनी तरफ मुड़ें। इससे लिवर सही रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com