Anti Ageing Yoga: जवां त्वचा पाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन


By Farhan Khan13, Jun 2023 05:19 PMjagran.com

कम उम्र में बुढ़ापा

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर बुढ़ापा नजर आना आम बात है। हालांकि कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां नजर आना चिंता का विषय है।

बदलती लाइफस्टाइल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग कम उम्र में ही बुढ़ापे के शिकार हो रहे हैं।

आसन

अगर आप भी कम उम्र में त्वचा की झुर्रियों से परेशान हैं, तो आज हम कुछ आसन के बारे में बताएंगे।

50 में भी 35 उम्र

ये आसन करने से आप 50 साल की उम्र में भी 35 के नजर आएंगे। आइए इन आसन के बारे में जानते हैं।

कपालभाती

सबसे पहले साधना मुद्रा में बैठ जाएं, और दोनों हाथों को घुटने पर रखें। तेजी से सांस लें और छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें।

ताली बजाएं

यह क्रिया लगभग एक बार में 35 बार करें। इस योग को करने के बाद थोड़ी देर तक ताली बजाएं।

सर्वांगासन

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब कंधे को सीधा करें, दोनों हाथ शरीर के साथ रखें। टांगों को ऊपर की तरफ उठाएं और सिर की तरफ मोड़ें।

2-3 मिनट तक रहें

इसके बाद दोनों हाथों को कमर पर रखें, अंगुलियां ऊपर की तरफ रखें, टांगों को भी ऊपर की तरफ उठाएं। इस मुद्रा में 2-3 मिनट तक रहें।

शीर्षासन

इस योगासन को करने के लिए एक चटाई बिछाएं, फिर अपनी हथेलियों को चटाई पर रखें, अब इसे सीधे कलाई के ऊपर रखें। अब दाहिने पैर को ऊपर उठाएं, फिर बाएं पैर को भी ऊपर उठा लें।