Mahesh Babu fitness : जानिए सुपरस्टार महेश बाबू की फिटनेस का राज


By Farhan Khan13, Jun 2023 03:23 PMjagran.com

महेश बाबू

सुपरस्टार महेश बाबू तेलुगू फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत साल 1999 में की थी।

सुपरहिट फिल्में

तेलुगू की ब्लॉकबस्टर मूवी 'ओक्काडू' से महेश बाबू को सफलता और पहचान मिली। इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद सुपरहिट फिल्में दी।

पुरस्कार

महेश बाबू इंटरनेशनल भारतीय फिल्म अकादमी समेत पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

एक्सरसाइज

सुपरस्टार महेश बाबू सेहतमंद रहने के लिए अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। इसके लिए संतुलित आहार लेते हैं और रोजाना एक्सरसाइज करते हैं।

फिटनेस प्लान

ऐसे में आइए, महेश बाबू की फिटनेस और डाइट के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप भी उनकी तरह फिट रह सकें।

ब्रेकफास्ट

महेश बाबू दिन की शुरुआत में ओट्स, अंडे, सूखे मेवे और ताजे फल खाना पसंद करते हैं।

लंच

लंच में सुपरस्टार महेश बाबू प्रोटीन रिच फूड, लीन मीट और हेल्दी कार्ब्स युक्त चीजों को डाइट में शामिल करते हैं।

डिनर

रात के भोजन में कार्ब्स और प्रोटीन रिच फूड का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए चिकन, दाल, सूप आदि चीजों का सेवन करते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com