टेलबोन के दर्द से राहत के लिए करें ये योगासन


By Farhan Khan26, Nov 2025 03:00 AMjagran.com

टेलबोन में दर्द होने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किसी न किसी समस्या से जूझते ही रहते हैं। इन समस्याओं में टेलबोन में दर्द होना भी शामिल है।

टेलबोन में दर्द होने के पीछे के कारण

टेलबोन में दर्द होने के पीछे लंबे समय तक बैठने, चोट या हड्डियों की कमजोरी आदि कारण हो सकते हैं। ऐसे में इस दर्द से राहत के लिए कुछ नेचुरल उपाय की बात की जाती है।

करें ये योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपको टेलबोन के दर्द से राहत दिलाने में मददगार माने जाते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें।

बालासन करें

टेलबोन के दर्द से राहत के लिए बालासन कर सकते हैं। इसे बाल मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। इससे आपको थकान और पीठ में होने वाले दर्द से भी निजात मिल सकती है।

बालासन करने का तरीका

बालासन करने के लिए घुटनों के बल बैठें और पैरों को पीछे की ओर मोड़ें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और अपने फॉरहेड को जमीन पर टिकाएं।

बालासन में गहरी सांस लें

इसके बाद अपने दोनों हाथों को आगे की ओर फैलाएं और गहरी सांस लें। लगभग 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें। आपको काफी आराम मिलेगा।

धनुरासन करें

टेलबोन के दर्द से राहत में धनुरासन भी बेस्ट माना जाता है। यह आपके पाचन को मजबूत करने के साथ-साथ अनिद्रा की समस्या को भी दूर करने का काम करता है।

धनुरासन करने का तरीका

धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और पैरों को मोड़ें। अब अपने हाथों से टखनों को पकड़ें और धीरे-धीरे छाती और पैरों को ऊपर उठाएं।

धनुरासन में पैरों को ऊपर उठाएं कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं। यह आसन आपको सुबह में 3 से 4 बार करना है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।