हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी शानदार मानी जाती है। ये हमारे शरीर को निरोग रखती है। इ्न्हीं, सब्जियों में लेट्यूस भी शामिल है। इसे सलाद का पत्ता भी कहते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना लेट्यूस खाते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से बेमिसाल फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
लेट्यूस में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जो व्यक्ति रोजाना लेट्यूस का सेवन करता है, तो इससे उनकी हड्डियां काफी मजबूत रहती है क्योंकि यह कैल्शियम का रिच सोर्स होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए लेट्यूस का सेवन किया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है।
लेट्यूस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऐसे में आपको रोजाना लेट्यूस का सेवन करना चाहिए।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए लेट्यूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लेट्यूस विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
अगर आप रोजाना लेट्यूस का सेवन कर रहे हैं, तो आपको इसकी मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com