क्या आप भी शादी के सीजन में कॉमन कलर के आउटफिट्स नहीं पहनना चाहती हैं, क्या आप भी कुछ नया और ग्लैमरस आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के फेमस स्टाइलिश येलो आउटफिट्स ट्राई करें। शादी में दूर से ही आपकी खूबसूरती को अट्रैक्ट करेगा।
हंसिका मोटवानी की इस ड्रेस को आप शादी में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कर्ली हेयर स्टाइल काफी एलिगेंट लुक देगा।
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस के इस लहंगे में आप एकदम मॉडल जैसा फील करेंगी। अपने घर की शादी में इस रॉयल लहंगे को आप हैवी डिजाइन ज्वैलरी के साथ पहन सकती हैं। पूरी शादी में सारे रिश्तेदार आपको देखते रह जाएंगे।
अंकिता की साड़ी काफी ग्लैमरस लग रही है। ऐसी साड़ी पर आप स्ट्रेट हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
Kiara Advani इस लहंगे में काफी हॉट लग रही हैं। सिंपल सिल्वर ज्वैलरी के साथ आप इस लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।
आप इस येलो कलर के फ्लोरल लहंगे पर मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ हेयर ज्वैलरी लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
शहनाज का यह लहंगा काफी अट्रैक्टिव है। इस लहंगे की चुनरी को साड़ी स्टाइल में कैरी करके आप शादी में खूबसूरत दिख सकती हैं।
लड़कियां शादी में ट्रेंडिंग और रॉयल कलर के लहंगे पहनकर महफिल और रिश्तेदारों के होश उड़ा सकती हैं। फैशन से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram