अगर आप बसंत पंचमी के लिए एलिगेंट एथनिक लुक्स ढूंढ रही हैं, तो एक बार टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री Divyanka Tripathi के येलो आउटफिट्स को जरूर देखें।
Divyanka का यह खूबसूरत अनारकली सूट बसंत पंचमी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ सूट को कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस के इस सूट की स्लीव्स ने लड़कियों का दिल जीत लिया है। यंग गर्ल्स बसंत पंचमी पर इस सूट को ऑफिस और कॉलेज में कर्ली हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।
महिलाएं त्योहार पर रॉयल दिखने के लिए एक्ट्रेस की साड़ी को न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपकी पर्सनैलिटी काफी शानदार लगेगी।
Divyanka ने डिजाइनर स्लीव्स वाले इस प्रिंटेड सूट को कैरी किया हैं, जिसे आप कॉपी कर सकती हैं। लॉन्ग इयररिंग्स के साथ आप इस लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
इस प्लेन और डिसेंट सलवार सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप त्योहार पर डिसेंट और क्लासी लुक लेना चाहती हैं, तो इस सूट से आइडिया ले सकती हैं।
इस बसंत पंचमी पर क्या आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं? तो एक्ट्रेस के इस सिंपल येलो सूट को रॉयल लुक देने के लिए लॉन्ग झुमके और वेवी हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स से लेकर महिलाएं एक्ट्रेस के येलो एथनिक लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@divyankatripathidahiya)