नववर्ष 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे अधिकतर लोग चिंता में होते हैं कि आने वाला साल कैसा होगा।
साल 2023 में आपको आर्थिक, व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
मध्य जनवरी से मार्च माह तक संतान के स्वास्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस वर्ष कोई नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, वही पहले आलस और बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा। साथ ही आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा।
धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें। घर का वातावरण उथल-पुथल भरा रहेगा।
अप्रैल माह के अंत में बृहस्पति देवता राहु के साथ गुरु चांडाल योग निर्मित कर रहे हैं। जिसके कारण जातक को मानसिक तनाव और सिर में दर्द की शिकायत रह सकती हैं।
वर्ष के अंत में धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, कोई धार्मिक अनुष्ठान भी जातक के द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। यात्राएं सुखद रहेंगी।