ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करने से कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी को जल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना उसकी पूजा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके साथ घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
अगर आप वास्तु दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं तो घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होने लगता है।
रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तुलसी पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है परिवार के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
तुलसी पर जल अर्पित करते समय मंत्र पढ़ना शुभ माना जाता है। इससे धन-संपदा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनोकामना की पूर्ति होती है।
तुलसी स्तुति मंत्र तुलसी को जल देते समय ‘देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः, नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।। तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।’ मंत्र पढ़ना चाहिए।
तुलसी को जल चढ़ाते समय ‘वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।। एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान घी का दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ