वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे आए, यह बताया गया है। वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक असर होता है।
हालांकि वास्तु में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने की मनाही है। इन पौधों को घर में लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसी मान्यता है कि कांटेदार पौधे लगाने से घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में कैक्टस और नागफनी जैसे कांटेदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए।
घर में इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए, इस पौधे को लगाने से धन हानि होती है और परिवार में कलह होती है। इसे लगाने से धन के आगमन में कमी होती है।
वैसे तो मेंहदी का पौधा बहुत सुगंधित होता है लेकिन वास्तु के मुताबिक इस पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए।
वहीं बोनसाई का पौधा घर में लगाने से तरक्की बाधित होती है, इससे नेगेटिविटी बढ़ती है। इससे धन का आगमन कम होता है।
घर के आस-पास बबूल का पौधा भी नहीं होना चाहिए, इससे घर में कलह बनी रहती है। इसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM