बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तारा उन यंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही हैं।
तारा सुतारिया ने अपने फिल्मी करियर में कई अच्छी फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं उनकी शानदार फिल्मों के बारे में, जिन्हें देखकर आप इस संडे को धमाकेदार बना सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर...
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मरजावां' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में तारा सुतारिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि आप प्राइम वीडियो पर इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा का आनंद ले सकते हैं।
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया ने टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और आदित्य सील के साथ काम किया है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म से तारा ने अनन्या के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। आपको यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर आसानी से मिल जाएगी।
2022 में आई 'हीरोपंती 2' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक साथ नजर आए। हालांकि, इस फिल्म ने थिएटर में ज्यादा धमाल नहीं कर पाई।
तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आपको उनका ग्रे शेड देखने को मिलेगा। तारा के अलावा, फिल्म में सौरभ शुक्ला और अहान शेट्टी भी शामिल हैं। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
2023 की फिल्म 'अपूर्वा' तारा सुतारिया की पहली महिला प्रधान फिल्म थी। यह एक सर्वाइवल-थ्रिलर ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में तारा ने राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी और धैर्य करवा के साथ काम किया। यह फिल्म आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से मिल जाएगी।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb