Salman Khan की इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल


By Akshara Verma27, Dec 2024 11:41 AMjagran.com

Happy Birthday Salman Khan

भाईजान के नाम से फेमस Salman Khan बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्रिटियों में से एक हैं। भाईजान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Salman Khan टॉप फिल्में

एक्टर के जन्मदिन की खुशी में आज हम आपको 6 ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया।

बजरंगी भाईजान फिल्म

2015 में आई इस फिल्म ने तकरीबन 921 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि इसको बनाने में केवल 100 करोड़ रुपयों का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म ने आते ही लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।

सुल्तान फिल्म

सलमान खान की 2016 में आई इस फिल्म में रेसलरों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस करीब 609 करोड़ हैं। एक्टर की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

टाइगर जिंदा है फिल्म

फिल्म में भाईजान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की एक्टिंग ने फिल्म को ऊंचाइयां हासिल करवाई। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड में करीब 562 करोड़ की कमाई की।

टाइगर 3 फिल्म

2023 में आई टाइगर 3 ने वर्ल्ड वाइड 466 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की एक्टिंग बेहद जबरदस्त थी।

प्रेम रतन धन पायो फिल्म

2015 में आई सलमान खान की इस फैमिली फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 402 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में सोनम कपूर और भाईजान की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों को अट्रैक्ट किया था।

किक फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों में से सलमान खान की 'किक' भी शामिल है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 384 करोड़ रुपए की कमाई की।

फैंस इन 6 टॉप फिल्मों को देख कर भाईजान का बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram and Imdb