Year Ender 2024: 2024 में इन बड़ी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा


By Ashish Mishra26, Dec 2024 01:24 PMjagran.com

दुनिया की बड़ी हस्तियां

साल 2024 में कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया का साथ छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि इस साल किन बड़े दिग्गजों में दुनिया को अलविदा कह दिया?

इन दिग्गजों ने छोड़ा दुनिया का साथ

साल 2024 कई लोगों को अच्छा तो कई के लिए बुरा रहा। इस साल दुनिया कई दिग्गजों को खोने का अहसास कर रही है।

जाकिर हुसैन

हाल ही में देश के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मी गानों को संगीत दिया था। जाकिर हुसैन को कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

रतन टाटा

देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा ने साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए भी चर्चा में बने रहे।

सुशील कुमार मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने 13 मई 2024 को देश को अलविदा कह दिया। यह दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में बने थे।

सीताराम येचुरी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का 19 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। सीताराम येचुरी वामपंथी राजनीति में काफी समय तक सक्रिय रहे थे।

पंकज उधास

दिग्गज सिंगर पंकज उधास ने 26 फरवरी 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन्होंने 'चिट्ठी आई है...', 'चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल’ जैसे गानों से लोगों का दिल जीत लिया था।

शारदा सिन्हा

लोग गयिका शारदा सिन्हा का निधन 05 नवंबर 2024 को हुआ था। इन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

पढ़ते रहें

देश की महान हस्तियों के बारे में जानने समेत तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ