बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को खंडाला गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस ने सिर्फ 16 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको उनकी दमदार फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। इन फिल्मों को देखकर आप भी इस वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं। आइए नजर डालते हैं लिस्ट की तरफ...
इस लिस्ट में सबसे पहले फिल्म 'वीर जारा' का नाम शामिल है। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शाह रुख खान, अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा, अनुपम खेर और हेमा मालिनी के साथ मुख्य रोल में नजर आईं। अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो इस वीकेंड वीर जारा को देख डालिए।
रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम तुम' साल 2004 में आई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान के साथ मुख्य रोल निभाया है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला। आप भी इस मूवी को देखना न भूलें।
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े किरदार नजर आएं। इस फिल्म को देखकर आपका भी यह वीकेंड मजेदार बन जाएगा।
आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मर्दानी' 2014 की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मूवी में रानी मुखर्जी, ताहिर राज भसीन, सानंद वर्मा और जिशु सेनगुप्ता मुख्य रोल में दिखाई दिएं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। यह फिल्म आपको ओटीटी पर आसानी से मिल जाएगी।
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'हिचकी' साल 2018 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सारा प्यार मिला। वहीं, आज भी लोग इस फिल्म को देखना काफी पसंद करते हैं। आप भी इस फिल्म को आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb