Year Ender 2022: बॉलीवुड में कभी खुशी कभी गम के साथ बीता साल


By Arbaaj22, Dec 2022 10:19 PMjagran.com

जनवरी

इंडस्ट्री में साल की शुरुआत शोक से हुई यानी 17 जनवरी को नृत्य सम्राट बिरजू महाराज के मौत से तो वही इसी साल टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधी।

फरवरी

फरवरी महीने में बॉलीवुड के दो दिग्गज लता मंगेशकर और बप्पी लहरी ने दुनिया को अलविदा कहा तो वही आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

मार्च

विवेक की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सोशल मीडिया पर विवादों में बनी रही पर बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन रहा वही दूसरी और पेन इंडिया फिल्म आरआरआर का भी सिनेमाघरों में बोलबाला रहा है।

अप्रैल

अप्रैल महीने की 14 तारीख को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सात फेरे लिए दूसरी ओर 14 अप्रैल को ही केजीएफ 2 फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

मई

इस महीने में आलिया ने फिल्म डार्लिंग से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया।

जून

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्ट्रेस की ये फिल्म फैंस को ज्यादा पसंद नही आई।

जुलाई

रणबीर कपूर स्क्रीन पर 4 साल बाद फिल्म शमशेरा में नजर आए। एक्टर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर बड़ी साबित नही हो पाई।

अगस्त

अगस्त महीने में बॉलीवुड पर दो फिल्में लाल सिंह चड्ढा और लाइगर रिलीज हुई दोनों ही मूवी नाकाम साबित हुई, इसी बीच 20 अगस्त को सोनम कपूर भी मां बनी।

सितंबर

सितंबर महीने की शुरुआत आलिया रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र से हुई और 21 सितंबर को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की दुनिया को अलविदा बोल गए।

अक्टूबर

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अली फजल और रिचा चड्ढा ने 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे।  

नवंबर

नवंबर महीना बॉलीवुड के लिए खुशियों से भरा रहा क्योकि इसी महीने में आलिया और बिपाशा बसु मां बनी, तो वही अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई अभी भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही हैं।

दिसंबर

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी इसी महीने बिजनेसमैन सुलेह कथुरिया से शादी की है, तो वही दूसरी ओर शाह रुख खान की फिल्म पठान के सॉन्ग बेशरम रंग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा हैं।

ALL PHOTO CREDIT: INSTAGRAM