गौहर खान टीवी, रियलिटी शोज से लेकर फिल्मों तक की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि कई हिट टीवी शोज और फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।
शादी के बाद एक्ट्रेस के बेटे की मां बनी हैं। ऐसे में इसके बावजूद डीवा ने खुद को बेहद कम समय में फिट किया। और साथ ही अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के चलते आज भी फैंस की फैशनिस्टा क्वीन बनी हुई हैं।
40 साल की गौहर ज्यादातर अपने इंडियन लुक में नजर आती हैं। उनका हर एथनिक ऑउटफिट माशाल्लाह होता है।
ऐसे में आज हम आपको डीवा के गॉर्जियस इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप वलीमा पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
आप यदि वलीमा फंक्शन अटेंड करने जा रही हैं और अपने लुक को लेकर परेशान हैं तो अभिनेत्री के इस पिंक कलर के हैवी वर्क लहंगे कट स्लीव्स चोली को कॉपी कर सकती हैं।
इन दिनों इंडो-वेस्टर्न ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के इस फ्लोरल स्कर्ट क्रॉप टॉप और ब्लेजर लुक को स्टाइल कर सकती हैं।
गौहर खान का ऑल ग्रीन गोटा वर्क शरारा सूट भी वलीमा के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ये आपको लाइट दिखने के साथ गोर्जियस लुक देगा।
इस तरह की रेडी टू वियर प्लेन शिमरी साड़ी के साथ हैवी वर्क ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। एक्ट्रेस ने लाइट कलर की प्लेन साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाउज पेयर किया है।