साल 2022 में टीवी और फ़िल्मी जगत के सितारों ने शादी रचाई। जिसमे कई एक्ट्रेसेज के ब्राइडल लुक्स इंटरनेट पर खूब छाए रहे।
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए। अभिनेत्री का ब्राइडल लुक फैंस ने जमकर पसंद किया।
मौनी रॉय ने भी इसी साल 27 जनवरी को सूरज नांबियार संग ब्याह रचाया। मौनी का रेड लहंगे वाला ब्राइडल लुक इंटरनेट पर खूब छाया रहा।
एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने भी लांग टाइम बॉयफ्रेंड अली फजल संग 4 अक्टूबर 2022 को निकाह किया। सफेद शरारा में ऋचा का ब्राइडल लुक खूब वायरल हुआ।
चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में करियर शुरू करने वाली हंसिका मोटवानी ने हाल में 4 दिसंबर 2022 बॉयफ्रेंड सुहैल संग शादी की। डीवा का ब्राइडल लुक देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
करिश्मा तन्ना ने भी इसी साल 5 फरवरी 2022 को बॉयफ्रेंड वरुण का हाथ थामा। करिश्मा अपने ब्राइडल लुक में कहर ढहा रही थीं।