यामी गौतम के घर आया नन्हा मेहमान, जानें क्या है नाम


By Akanksha Jain20, May 2024 12:05 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

फिल्म मेकर से रचाई शादी

यामी गौतम ने 4 जून 2021 को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी। दोनों ने बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में शादी की थी।

2 साल बाद सुनाई खुशखबरी

वहीं अब शादी के दो साल बाद यामी और आदित्य ने खुशखबरी सुनाई है। जी हां, यामी गौतम ने बेटे को जन्म दिया है।

शेयर किया पोस्ट

यामी गौतम और आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी दी है। यामी ने अक्षय तृतीया यानी 10 मई को बेटे का स्वागत किया था।

बेबी बॉय का नाम

हाल ही में कपल ने बेबी बॉय का नाम अपने फैंस को बताया। यामी और आदित्य ने अपने बेटे का नाम Vedavid रखा है। 

जानें क्या है मतलब

 ये नाम संस्कृत का शब्द है जो वेदा और वेद को मिलाकर बना है। जिसका अर्थ वेदों का जानने वाला है। यह भगवान विष्णु का दूसरा नाम भी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

कपल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

शानदार कपल हैं आदित्य और यामी

यामी गौतम और आदित्य धर बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ