मोटी बाजू दिखेंगी पतली, पहनें ऐसे स्लीव्स डिजाइन


By Shradha Upadhyay26, May 2024 05:00 PMjagran.com

यूनिक ब्लाउज डिजाइन

साड़ी के साथ यदि ब्लाउज अच्छा नहीं हो तो पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ यूनिक ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

मोटी बाजू पर पहनें ऐसे ब्लाउज

आज हम आपको एक्ट्रेसेज के ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जो कि मोटी बाजू पर काफी स्टाइलिश लुक देंगे।

बैल स्लीव्स ब्लाउज

इस तरह के ब्लाउज डिजाइन आपकी बाजू को स्टाइलिश और स्लिम लुक देते हैं। ये आपके साड़ी लुक में भी जान डाल देते हैं।

एल्बो स्लीव्स ब्लाउज

हैवी बाजू के लिए एल्बो स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन सबसे बेस्ट रहते हैं। ये डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।

कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

आप चाहे तो हैवी बाजू को स्लिम लुक देने के लिए ऐसे कोल्ड शोल्डर ब्लाउज भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपके लुक को ग्लैमरस भी बनाते हैं।

मेगा स्लीव्स ब्लाउज

मेगा स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन भी मोटी बाजू के लिए बेस्ट रहते हैं। ये साड़ी और लहंगे दोनों के ब्लाउज संग स्मार्ट लगते हैं।

बलून स्लीव्स ब्लाउज

अगर आप फुल स्लीव्स में कुछ स्टाइलिश डिजाइन लुक चाहती हैं। ताकि आपकी बाजू हैवी नहीं नजर आए। ऐसे में आप बलून स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं।

जैकेट स्टाइल ब्लाउज

आजकल जैकेट स्टाइल ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। ये आपके बाजू को स्लिम लुक देने के साथ आपको खूबसूरत लुक भी देते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ