आंतों को खराब कर सकते हैं ये फूड्स, कभी न खाएं


By Farhan Khan27, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

पाचन के लिए जरूरी है आंतें

पाचन को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आंतें ठीक तरीके से काम करती रहें क्योंकि ये मुख्य रूप से भोजन को पचाने का काम करती है।

आंतों पर पड़ता है नेगेटिव असर

हालांकि, आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हमारी आंतों पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

आंतों को खराब करने वाले फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आंतों को खराब करने का काम करती है। इन्हें डाइट में कभी शामिल न करें। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।  

तली-भुनी चीजें

आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कभी तली-भुनी हुई चीजें नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फैट और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है।

फास्ट फूड खाने से बचें  

कार्बोहाइड्रेट और फैट से भरपूर फास्ट फूड सेहत पर सबसे ज्यादा नेगेटिव असर डालते हैं। इससे आपकी आंतें भी प्रभावित हो सकती है।

बींस न खाएं

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि बींस में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंतों के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं माने जाते।

शुगरी ड्रिंक्स न पिएं

जो लोग शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनकी आंत में सूजन होने का खतरा बढ़ जाता है। इन ड्रिंक्स में चीनी और कैलोरी दोनों ही ज्यादा होता है।

हालांकि आप इन फूड्स की बजाय साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी आंतों को हेल्दी रखेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com