Chhath Puja 2024: खरना पर हो रहा है शुभ योग का निर्माण, पूजा करने से मिलेगा फल


By Ashish Mishra06, Nov 2024 10:35 AMjagran.com

छठ पूजा 2024

सनातन धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि खरना पर किस शुभ योग में पूजा करने से पूरा फल मिलता है?

छठ पूजा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है।

छठ महापर्व शुभ मुहूर्त

इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा। 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

खरना पूजा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, खरना पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 06 नवंबर को शाम 5 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

शिववास योग का निर्माण

खरना पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगा। इस दौरान पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मंत्र का जप करें

छठ पूजा के दौरान खरना के दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नम: या ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ मंत्र का जप करना चाहिए।

सुख की प्राप्ति

शिववास योग में सूर्य देव की आराधना करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली पेरशानियां दूर होती हैं।

खरना पर क्या होता है?

खरना पर पूरे दिन उपवास रहने के बाद बखीर और गेहूं के आटे से बनी रोटी खाकर व्रत तोड़ा जाता है। इसे प्रसाद मे शामिल करके घर के अन्य सदस्यों को खाने के लिए दिया जाता है।

पढ़ते रहें

छठ पूजा के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ