Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगा धन का नुकसान, रहें सावधान


By Ashish Mishra06, Nov 2024 08:11 AMjagran.com

धन का नुकसान

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को व्यापार में भी नुकसान होगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। वह काम किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट आएगी।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम आपको मिल सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ