कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। इन पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि कुबेर देव के किन मंत्रों का जाप करने से धन प्राप्त होता है?
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को विधि-विधान से कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर होने लगती है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान कुबेर की पूजा करते समय ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धनधान्या समृद्धिम् देहि दापय दापय स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।
कारोबार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यापार में लाभ के योग बनते हैं।
कुबेर देव के इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली धन से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी।
कुबेर देव के मंत्र का जाप करने से व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।
मंत्र का जाप करने के बार में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ